scorecardresearch
 

Google ने प्रदर्शनकारियों पर लिया एक्शन, 28 को नौकरी से निकाला, इजरायल क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट का कर रहे थे विरोध

Google ने अपने 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है. यह कर्मचारी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल थे. मंगलवार को कंपनी के कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस में प्रदर्शन हुआ. कई प्रदर्शनकारी ऑफिस के बॉस के केबिन तक पहुंच गए, जिसका वीडियो भी सामने आया और इंटरनेट पर वायरल भी हुआ.

Advertisement
X
Google ने प्रदर्शन के बाद लिया एक्शन.
Google ने प्रदर्शन के बाद लिया एक्शन.

Google ने अपने 28 कर्मचारियों कौ नौकरी से निकालने का फैसला लिया है. दरअसल, मंगलवार को गूगल के कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस में कई कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. कई प्रदर्शनकारी ऑफिस के बॉस के केबिन तक पहुंच गए और वहां प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. 

द वर्ज ने अपनी रिपोर्ट में एक गूगल के इंटरनल मेमो का हवाला दिया है. ऑफिस मेमो, एक लिखित सूचना होती है. यह अक्सर ऑफिस में किसी को सूचना या फिर उससे जवाब मांगने के लिए दिया जाता है. मेमो में गूगल के ग्लोबल सिक्योरिटी हेड Chris Rackow ने कहा कि इस तरह का व्यवहार वर्क प्लेस पर बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

इजरायल और गाजा के बीच युद्ध 

इजरायल और गाजा के बीच युद्ध जारी है. ऐसे में Google ऑफिस में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियां इजरायल सरकार का समर्थन कर रही हैं. युद्ध के बीच में किसी एक देश को टेक्नोलॉजी देना सही है क्या?

यह भी पढ़ें: Google CEO ऑफिस में घुसी पुलिस, कई लोग हुए गिरफ्तार, क्या है गाजा-इजरायल कनेक्शन?

Advertisement

प्रोजेक्ट निंबस का कर रहे हैं विरोध 

Google की नौकरी से बाहर निकाले गए गए ये कर्मचारी गूगल का इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनका दावा है कि  प्रोजेक्ट निंबस (Project Nimbus) में शामिल है. प्रोजेक्ट निंबस एक 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत का प्रोजेक्ट है, जो इजरायल सरकार के साथ किया है. इसमें Amazon भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें: गूगल ने पेश किया AI टूल Google Vids, आपके लिखते ही 'जादू' की तरह बनेगा वीडियो

प्रदर्शन का वीडियो आया सामने 

वीडियो हुआ था वायरल 

Google के कर्मचारियों का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जहां कुछ प्रदर्शनकारी ऑफिस के बॉस के केबिन तक पहुंच गए और कई घंटों तक वे बाहर नहीं निकले. इसके बाद पुलिस को बुलाया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और वहां से बाहर निकाला. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement