scorecardresearch
 

चाइनीज Infinix ने भारत में लॉन्च किया Zero 8i, जानें क़ीमत-फीचर्स

Infinix Zero 8i Launch: चीनी स्मार्टफ़ोन मेकर ने भारत में एक नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है.

Advertisement
X
Infinix Zero 8i
Infinix Zero 8i
स्टोरी हाइलाइट्स
  • Infinix Zero 8i में चार रियर कैमरे दिए गए हैं और ये फ्लिपकार्ट पर बिकेगा
  • Infinix Zero 8i में डायमंड शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है.

चीनी कंपनी Infinix जो आम तौर पर भारत में मिड रेंज स्मार्टफोन बेचती है, इसने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Zero 8i रखा गया है.

इस चीनी कंपनी ने इस फ़ोन को एक्स्क्लूसिव Flipkart पर लॉन्च किया है. कंपनी के सीईओ ने कहा है कि ये मल्टी टास्किंग डिवाइस होगा और इसका डिज़ाइन पेरिस के सबसे बड़े आर्ट म्यूज़ियम Lovrve से इंस्पायर्ड है. 

Infinix Zeri 8i में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. रियर कैमरों का मॉड्यूल एक अलग शेप का है. ये मॉड्यूल कुछ लोगों को पसंद आ सकता है वहीं कुछ को ये भद्दा भी लग सकता है. 

कंपनी ने गेमिंग को लेकर बड़े दावे किए हैं. इस स्मार्टफ़ोन की क़ीमत 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. इसका एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB रैम दिया गया है. इस फ़ोन की इंटर्नल मेमोरी 128GB की है.

इसकी बिक्री 9 दिसंबर से शुरू हो रही है और इसे सिल्वर डायमंड और ब्लैक डायमंड कलक वेरिएंट में ख़रीदा जा सकता है. इस स्मार्टफ़ोन में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर दिया गया है. 

Advertisement

Infinix Zero 8i में 6.85 इंच की फ़ुल एचडी डिस्प्ले है और फ़्रंट कैमरा के लिए पंचहोल डिज़ाइन दिया गया है. इस फ़ोन में 90Hz रिफ़्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है. फ़ोन Android 10 बेस्ड XOS 7 स्किन पर चलता है. 

देखें: आजतक LIVE TV

Infinix Zero 8i में डायमंड शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है जिसमें चार रियर कैमरे हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है. 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है, जबकि AI बेस्ड चौथा सेंसर है.

Infinix Zero 8i में सेल्फ़ी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. 

Infinix चीनी कंपनी Transsion Holding के अंदर आती है. Transsion होल्डिंग्स के तहत आने वाली एक दूसरी कंपनी Tecno के स्मार्टफोन में प्री इंस्टॉल्ड मैलवेयर होने का आरोप लगा था. हालांकि बाद में कंपनी ने इसकी जांच की और सिक्योरिटी पैच जारी किया. 

एक रिपोर्ट आई कि थी जिसमें दावा किया गया कि Transsion Holdings के तहत आने वाली कंपनी Tecno में प्री इंस्टॉल्ड xHelper और Triada यूज़र्स की बिना सहमति के ही पेड सर्विस सब्सक्राइब कर रहे हैं.

बजफीड की ये रिपोर्ट थी जिसमें Secure D द्वारा की जांच के हवाले से इस इश्यू के बारे में बताया गा था. Transsion Holding ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि Triada और xHelper मैलवेयर Tecno W2 स्मार्टफोन्स में थे. हालाँकि कंपनी ने इसके लिए वेंडर और सप्लाई चेन को ज़िम्मेदार ठहराया था और बाद में इस इश्यू को ठीक कर लिया गया था.

Advertisement

कंपनी ने, हालाँकि तब कहा था कि Triada की ये इश्यू मार्च 2018 में आई थी, लेकिन बाद में 2018 में इसे ठीक कर लिया गया था OTA अपडेट के ज़रिए. ग़ौरतलब है कि ये इश्यू अफ्रिकन मार्केट में थी.

Transsion Holdings के तहत iTel भी आती है जो भारत में ज्यादातर फीचर फोन के मार्केट में ऐक्टिव है. 

 

Advertisement
Advertisement