scorecardresearch
 
ऑस्ट्रेलियन ओपन: तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन एंडी मरे टूर्नामेंट से हटे

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन पर पृथकवास पर रहना अनिवार्य है. पांच बार के उप-विजेता मरे को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के पहले राउंड में पांच सेटों तक चले मुकाबले में स्पेन के रोबरटो बटिस्टा अगुट से हार का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
X
Andy Murray
Andy Murray
स्टोरी हाइलाइट्स
  • एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट से वापस लिया नाम
  • US ओपन के लिए एंडी मरे को वाइल्ड कार्ड दिया गया था
  • टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए

तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया है. ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, आठ फरवरी से शुरू होने जा रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एंडी मरे को वाइल्ड कार्ड दिया गया था.

लेकिन टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्होंने क्वारनटीन में रहने के बजाय अपने घर पर ही पृथकवास पर रहने का फैसला था, लेकिन वह अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं.

देखें- आजतक LIVE TV  

एंडी मरे ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाने की खबर को साझा करने से मैं बहुत दुखी हूं. हम टेनिस ऑस्ट्रेलिया के साथ लगातार संपर्क में थे और कोशिश कर रहे थे कि क्वारनटीन के लिए कुछ हल निकाला जाए, लेकिन हम ऐसा कर पाने में सफल नहीं रहे. मैं सभी लोगों का उनके प्रयास के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.'