ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह अब प्रोफेशनल बॉक्सर बन गए हैं. आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट कम्पनी से जुड़े विजेंदर ने सोमवार को लंदन में क्वींसबरी प्रोमोशंस नाम की प्रोमोशन कंपनी के साथ प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया.
पांच साल में 6 फाइट जरूरी
'आज तक' ने एक दिन पहले ही यह दे दी थी कि विजेंदर अब प्रोफेशनल में कदम रखने जा रहे हैं. इस करार के तहत विजेंदर को पांच साल में कम से कम छह मुकाबले लड़ने होंगे.
काफी समय से चल रही थी बातचीत
आईओएस स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट कम्पनी के सीईओ और एमडी नीरव तोमर ने कहा कि वह क्वींसबरी प्रोमोशंस के फ्रांसिस वारेन को सालों से जानते हैं और काफी समय से जैसे चैम्पियन मुक्केबाज के साथ पेशेवर करार को लेकर उनकी वारेन के साथ बातचीत चल रही थी.
क्वींसबरी के पास लंबा अनुभव
क्वींसबरी के पास 40 से ज्यादा प्रोफेशनल बॉक्सरों के प्रोमोशन का अनुभव है. इनमें हामेद, ब्रूनो, टायसन, कालघेज, बेन, कोलिंस, खान और हाटन प्रमुख हैं. वॉरेन एक इंटनेशनल हाल ऑफ फेम प्रोमोटर के बेटे हैं.
-इनपुट IANS से