मुंबई इंडियंस तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. इसी के साथ रोहित शर्मा ऐसे पहले कप्तान साबित हुए हैं. टीम की इसी जीत के समय मुकेश अंबानी के दोनों बेटे अनंत और आकाश भी नजर आए. आकाश जैसे साल 2015 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जीत के समय नजर आए थे उससे बिल्कुल नजर आ रहे थे.
लगभग 1 साल पहले मुकेल अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को देखकर लोग हैरान रह गए थे.
अनंत अब 22 साल के हो चुके हैं. अनंत के 21वें जन्मदिन के मौके पर अनंत
हमेशा से काफी अलग नजर आ रहे थे. क्योंकि वो पहले से काफी पतले हो चुके थे.
अनंत ने महज 18 महीने में अपना 108 किलोग्राम वजन घटाया था. इसके बाद ये खबरे आईं कि अनंत ने यह वजन सर्जरी से कम करवाया है जो महज अफवाह निकलीं.
अनंत ने यह वजन सर्जरी से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और कड़े परहेज से घटाया था.
उनके मोटापे का कारण क्या था उनकी दवाई की हाई डोज. दरअसल अनंत को क्रॉनिक अस्थमा के चलते हाई डोज की दवाएं लेनी पड़ती थीं. जिसकी वजह से उन्हें मोटापे की शिकायत हो गई थी.
बताया जाता है कि वजन कम करने के लिए अनंत ने खुद के लिए एक टाइट शेड्यूल बनाया था. इस शेड्यूल में उनकी डाइट और उनकी एक्सरसाइज का समय था और वो उसे हर हाल में उसे फॉलो भी करते थे. इन 18 महीनों में उन्होंने हर रोज करीब 5 से 6 घंटे एक्सरसाइज की.
जीरो शुगर डाइट ली और ऐसी चीजें लीं जिसमें कार्बोहाइड्रेट की न्यूनतम मात्रा हो. वो रोजाना टहलते थे, योगा करते थे और हाई इंटेंसिटी वाली कार्डियो एक्सरसाइज करते थे.
इसके अलावा अनंत रोज लगभग 21 किलोमीटर चलते थे.
रविवार को यानी 21 मई को मुंबई इंडियंस ने पुणे को हरा आईपीएल 10 का खिताब अपने नाम कर लिया.
जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी काफी खुश नज़र आईं.