scorecardresearch
 

MS Dhoni IPL 2023: चेन्नई टीम में मचा हड़कंप, कप्तान धोनी हो गए चोटिल, कोच ने किया खुलासा

IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक 4 में से 2 मैच गंवा चुकी है. चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेला, जिसमें 3 रनों से हार मिली. इस हार के साथ ही टीम में हड़कंप तब मच गया, जब कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सिसांडा मगाला चोटिल हो गए हैं.

Advertisement
X
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी.

MS Dhoni IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की अब तक 4 मैचों में दूसरी हार हुई है. राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई की टीम को 3 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. इस हार के बाद चेन्नई टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. 

चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल हो गए हैं. इसका खुलासा खुद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया है. उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें कुछ 'मूवमेंट' में परेशानी हो रही है.

घुटने की चोट से जूझ रहे हैं धोनी

चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है, क्योंकि उसके साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं. फ्लेमिंग ने बुधवार को चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 रनों से मिली करीबी हार के बाद ये खुलासा किया. 

फ्लेमिंग ने कहा, 'वह (धोनी) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जो कि आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हो. इससे उन्हें थोड़ा परेशानी हो रही है. उनकी फिटनेस पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है. वह टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले तैयारियां शुरू कर देते हैं. उन्होंने रांची में नेट पर अभ्यास किया था, लेकिन सीजन से पहले की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले ही शुरू हुई थी.'

Advertisement

तेज गेंदबाज मगाला भी चोटिल

संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर केवल 3 रन देकर राजस्थान को जीत दिलाई, जबकि उस समय धोनी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर थे. हालांकि कोच फ्लेमिंग को विश्वास है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी चोट को संभाल लेगा और टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगा.

उन्होंने कहा, 'वह फॉर्म में वापस आने के लिए अपने तरीके से काम करते हैं और आप देख सकते हैं कि वह काफी अच्छा खेल रहे हैं.' इस बीच मगाला बुधवार को केवल दो ओवर यह कर पाए और उन्हें चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा.

चेन्नई टीम के कोच फ्लेमिंग ने कहा, 'हम फिर से एक और खिलाड़ी की सेवाएं नहीं ले पाएंगे. हम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं. इसलिए मैं चाहता हूं इस संख्या में बढ़ोतरी रुके.'

दीपक और स्टोक्स पहले से चोटिल हैं

चेन्नई के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी के चोट के कारण मैच में नहीं खेल पाए, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से लगभग बाहर हो गए हैं. फ्लेमिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब ठीक हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'चाहर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं, जबकि मगाला दो सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे. स्टोक्स की चोट पर नजर रखी जा रही है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन वह अब चयन के लिए उपलब्ध हैं.'

 

TOPICS:
Advertisement
Advertisement