आईपीएल 2026 में बल्ले से तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी अब अपने व्यवहार और संस्कारों की वजह से भी चर्चा में हैं. मैदान के अंदर प्रदर्शन और मैदान के बाहर विनम्रता दोनों ही चीजों से वो फैन्स का दिल जीत रहे हैं. वैभव ने 7 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ
ताजा घटनाक्रम में वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. यह पल कैमरे में कैद हो गया, जिसे उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया.
More of Vaibhav batting & Harsha Bhogle calling it in the future 💗 pic.twitter.com/GntzpfhlVm
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 8, 2026
यह पहली बार नहीं है जब सूर्यवंशी ने अपने संस्कारों से प्रभावित किया हो. इससे पहले वह आईपीएल 2025 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते नजर आए थे, जिसके बाद यह वीडियो काफी चर्चित रहा. इसके अलावा मौजूदा सीजन में उन्होंने आशीष नेहरा का भी इसी अंदाज में सम्मान किया था.
लगातार दिग्गजों के प्रति सम्मान दिखाने का उनका यह अंदाज फैन्स को खासा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'संस्कारों वाला स्टार' तक कह रहे हैं. आज के दौर में जहां खिलाड़ी अपने एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं, वहीं 15 साल के सूर्यवंशी का यह व्यवहार उन्हें भीड़ से अलग बनाता है.
Pranaam, Nehra Ji! 🙏🤗 pic.twitter.com/ZnJuPZro7L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 3, 2026
“ The endorsement MS Dhoni gave to Vaibhav Suryavanshi is proving to be a tactical setback for his own CSK side today ” 🤯
— Dilkesh (@Dilkesh1807) March 30, 2026
Suryavanshi justified Ms Dhoni visionary thinking after this masterpiece innings against his own team 🥲 pic.twitter.com/XmUhfuu68I
राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर करते हुए ज्यादा कुछ नहीं लिखा, लेकिन इस छोटे से क्लिप ने बड़ी बात कह दी. क्रिकेट में सिर्फ रन और विकेट ही नहीं, बल्कि व्यवहार और सम्मान भी मायने रखते हैं, और वैभव सूर्यवंशी इस बात को बार-बार साबित कर रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी का IPL में अब तक का प्रदर्शन
मौजूदा आईपीएल 2026 में वैभव 3 मैचों की 3 पारियों में 40.66 के एवरेज और 248.97 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने आईपीएल 2025 के 7 मैचों की 7 पारियों में 36 के एवरेज और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे, वहीं उन्होंने एक शतक भी जड़ा था.