scorecardresearch
 

53 रन 10 गेंद में, 100 रन 25 गेंद में... वैभव सूर्यवंशी ने पीटरसन के शो में मचाया कोहराम

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल का बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने केविन पीटरसन के शो The Switch में धमाल मचा दिया. 50 गेंदों में 100 रन बनाने के चैलेंज को उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में पूरा कर लिया. इस दौरान 10 गेंदों में 53 रन और 8 छक्के जड़कर उन्होंने पीटरसन को भी हैरान कर दिया. बढ़ती गेंदबाजी स्पीड के बावजूद वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित किया कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक युवा सितारों में से एक हैं.

Advertisement
X
पीटरसन के शो में तबाही...
पीटरसन के शो में तबाही...

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के क्रिकेट चैनल Kevin Pietersen के लोकप्रिय शो ‘The Switch’ में इस बार जो हुआ, उसने इंटरनेट क्रिकेट दर्शकों को हिला कर रख दिया. इस एपिसोड का पूरा फोकस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहा, जो इन दिनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा में हैं,

इस खास एपिसोड में एक अनोखा चैलेंज रखा गया- 50 गेंदों में 100 रन बनाना, लेकिन ट्विस्ट यह था कि हर गेंद के साथ गेंद की स्पीड 1 mph बढ़ती जाएगी. शुरुआत 51 mph से हुई और धीरे-धीरे यह 100 mph तक पहुंचने वाली थी. यानी हर अगली गेंद पहले से ज्यादा कठिन.

लेकिन वैभव सूर्यवंशी के लिए यह चैलेंज किसी वीडियो गेम की 'easy mode' जैसा बन गया.

पहली ही गेंद- सीधा छक्का.. और फिर अगली ही गेंदों में लगातार बाउंड्रीज.केविन पीटरसन और उनकी टीम लगातार हैरान थी- कभी फील्डर्स को दौड़ाते, कभी चिल्लाते, 'Catch it! Please! No!'

एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब फील्डर्स को प्रेरित करने के लिए कहा गया कि अगर वे वैभव का कैच लेंगे तो $1000 का इनाम मिलेगा, लेकिन साथ ही शर्त यह भी थी कि उनका विकेट गिरने पर टीम को -5 रन का नुकसान होगा. इसके बावजूद वैभव की मारक क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा.

Advertisement

कुछ ही गेंदों में उनका स्कोर 12 रन (2 गेंद) से बढ़कर 24 (4 गेंद), फिर 40+ और तेजी से 50 पार पहुंच गया. 10 गेंदों में ही उन्होंने 53 रन (8 छक्कों सहित) ठोक दिए, और इसके बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई.

पीटरसन के शो में लगातार यह लाइन गूंजती रही- 'He’s one of the biggest stars in world cricket.' और सच भी यही दिखा- हर गेंद पर नया शॉट, हर ओवर में नया डर.

जैसे-जैसे चैलेंज आगे बढ़ा, गेंदबाजी मशीन भी तेज होती गई और फील्डिंग सेटअप भी बदलता गया, लेकिन वैभव का अंदाज वही रहा- निडर, आक्रामक और पूरी तरह बाउंड्री-ड्रिवन.

बीच-बीच में कमेंट्री में यह भी चर्चा हुई कि यह वही खिलाड़ी है जिसने पहले ही घरेलू और टी20 स्तर पर तेज शतक, 335 नॉट आउट (50 ओवर क्रिकेट) और बेहद कम गेंदों में बड़े स्कोर जैसे आंकड़े दर्ज कर चुके हैं. उनका आत्मविश्वास भी इसी शो में झलका जब उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ 100 नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है और क्रिस गेल के 175 के रिकॉर्ड को तोड़ना है.

चैलेंज के अंतिम हिस्से में स्कोर 80+ से आगे बढ़ते हुए 90 के करीब पहुंचा और हर गेंद पर दर्शक भी उसी तरह रोमांचित होते रहे जैसे कोई लाइव फाइनल मैच चल रहा हो. वैभव ने 14 छक्कों और 25 से ज्यादा बाउंड्री शॉट्स के साथ इस चुनौती को लगभग अपने नियंत्रण में रखा और 25 गेंदों में शतक पूरा किया. 'The Switch’ में श्रेयस अय्यर (22 गेंद) के बाद दूसरा सबसे तेज शतक रहा.  

Advertisement

इस पूरे एपिसोड ने सिर्फ एक चीज साबित की- वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक टैलेंट नहीं, बल्कि क्रिकेट के अगले पावर-युग की झलक हैं और केविन पीटरसन का यह शो उस तूफान का सबसे बड़ा मंच बन चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement