scorecardresearch
 

भारतीय टीम के खिलाफ बयानबाजी पर भड़के मोहम्मद कैफ, पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर सुनाया, दिलाई यूएसए वाली हार

मोहम्मद आमिर के बयान पर मोहम्मद कैफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कैफ का मानना है कि आमिर जैसे क्रिकेटर के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते है

Advertisement
X
मोहम्मद आमिर ने दिया था बेतुका बयान (Photo: PTI/AP)
मोहम्मद आमिर ने दिया था बेतुका बयान (Photo: PTI/AP)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद आमिर की जमकर क्लास लगाई है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया था. आमिर ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि भारत आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा.

मोहम्मद कैफ का मानना है कि ऐसे बयान सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए दिए जाते हैं. कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'क्या मोहम्मद आमिर को सच में नहीं पता था कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा. उन्हें अच्छी तरह पता था कि डिफेंडिंग चैम्पियन टीम आगे जाएगी. लेकिन ऐसे बयान इसलिए दिए जाते हैं क्योंकि इससे खबर बनती है. हमें उन्हें महत्व नहीं देना चाहिए. हमें उनके स्तर पर जाकर जवाब देने की जरूरत नहीं है.'

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम को मिलने जा रहा नया टेस्ट कोच... PCB ने इस दिग्गज पर खेला बड़ा दांव

मोहम्मद कैफ ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ मिली हार को याद करते हुए मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि तब सुपर ओवर में जरूरत से ज्यादा वाइड गेंदें फेंकना पाकिस्तान की हार की बड़ी वजह बना.

Advertisement

मोहम्मद कैफ कहते हैं, 'यूएसए जैसी टीम के खिलाफ सुपर ओवर में दबाव में आ जाना और स्टम्प पर गेंद ना डाल पाना, यह किस स्तर का प्रदर्शन है. मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन सबने देखा था क्या हुआ था.' कैफ ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की. कैफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट ढांचे में काफी अंतर है और भारतीय फैन्स को हर बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है.

मोहम्मद कैफ ने साफ कहा कि बार-बार जवाब देना दरअसल उन लोगों को वही अहमियत देना है, जिसकी उन्हें तलाश रहती है. गौरतलब है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 चरण से बाहर हो गया. लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते टीम की आलोचना हो रही है. कैफ का संदेश स्पष्ट है कि भारत को अपने खेल और प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए, ना कि बेवजह के बयानों पर.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement