scorecardresearch
 

श्रीलंका में गवर्नर बनाए जा सकते हैं पूर्व क्रिकेटर मुरलीधरन

दुनिया के महान क्रिकेटर और गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन जल्द ही नई पारी में दिखेंगे. मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के तमिल बहुल प्रांत के गवर्नर बनाए जा सकते हैं. 

Advertisement
X
मुथैया मुरलीधरन (फोटो- IANS)
मुथैया मुरलीधरन (फोटो- IANS)

  • तमिल बहुल प्रांत के राज्यपाल बनाए जा सकते हैं मुरलीधरन
  • राष्ट्रपति ने पद को स्वीकार करने के लिए भेजा है निमंत्रण

दुनिया के महान क्रिकेटर और गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन जल्द ही नई पारी में दिखेंगे. मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के तमिल बहुल प्रांत के गवर्नर बनाए जा सकते हैं.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें इस पद को स्वीकार करने के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है.

दिग्गज स्पिनर और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले 47 वर्षीय मुरलीधरन उन तीन नए गवर्नर में शामिल हैं, जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिए चुना है. गोटाबाया राजपक्षे ने 2005 से 2015 के बीच रक्षा मंत्री रहने के दौरान तमिल संगठन लिट्टे का खात्मा किया था. लिट्टे से लड़ाई में आम तमिलों को हुई समस्याओं के कारण तमिल अल्पसंख्यकों ने चुनाव में राजपक्षे का साथ नहीं दिया था. राजपक्षे पर युद्ध अपराधों का आरोप लगा था.

Advertisement

टेस्ट में 800 विकेट लेने वाले मुरली मूलत: भारतीय तमिल हैं जो श्रीलंका के कैंडी में रहते हैं. उन्होंने गोटाबाया का खुलकर समर्थन किया था. इस वजह से तमिल मुरलीधरन से खुश नहीं बताए जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक, मुरलीधरन को श्रीलंका के तमिल बहुल इलाके उत्तरी प्रांत के गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
Advertisement