टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बताया कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह बदल गई थी. टूर्नामेंट में उस मैच तक भारतीय टीम लगातार जीत रही थी. लेकिन सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया.
इस हार के बाद टीम इंडिया ऐसी स्थिति में पहुंच गई थी जहां उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतना जरूरी था. भारतीय टीम ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
हार के बाद टीम का खेल बदल गया
एक इंटरव्यू में शिवम दुबे ने कहा कि साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम का प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया था. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है. हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी ने जिम्मेदारी निभाई. जब भी जरूरत पड़ी, कोई न कोई खिलाड़ी खड़ा हुआ. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद हमारी टीम अपने पीक पर पहुंच गई. उससे पहले भी हम अच्छा खेल रहे थे, लेकिन उस हार के बाद हमने खुद को और बेहतर किया. फाइनल में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: छक्के, रन और विकेट... टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 'साइलेंट मैच विनर' बने शिवम दुबे
टूर्नामेंट में शानदार रहा दुबे का प्रदर्शन
शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे. हालांकि गेंदबाजी में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं.
* 8 पारियां
* 235 रन
* 15 चौके
* 17 छक्के
मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला और मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पिता का एक मैसेज और छा गए अभिषेक शर्मा, खेली करियर की सबसे बेस्ट पारी
छक्के लगाने की भूमिका पर क्या बोले
जब उनसे पूछा गया कि लगातार छक्के लगाने की जिम्मेदारी लेना जोखिम भरा नहीं था, तो दुबे ने कहा कि उन्हें हमेशा खुद पर भरोसा था. उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा अपने ऊपर विश्वास था और मैंने उसी भरोसे के साथ खेला. मैंने इसके लिए काफी मेहनत की थी. टीम को मुझसे क्या चाहिए, यह साफ था. मैंने खुद से कोई वादा नहीं किया था, बस हमारा लक्ष्य था कि हम घर में वर्ल्ड कप जीतें.”