scorecardresearch
 

थक गए मलिंगा, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का बना रहे हैं मन

लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत देते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मानसिक रूप से थक चुके हैं.

Advertisement
X
लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत देते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मानसिक रूप से थक चुके हैं और अब उनका आईपीएल कैरियर भी खत्म हो गया है.

मलिंगा को बुधवार को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी मेंटर बनाया गया. वह पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस का अभिन्न अंग रहे हैं और उसके 157 आईपीएल मैचों में से 110 खेले.

मलिंगा ने सेंट मोरित्ज (स्विटजरलैंड) आइस क्रिकेट चैलेंज से एक इंटरव्यू में कहा,‘ मानसिक रूप से अब मैं क्रिकेट खेलकर थक चुका हूं. मुझे नहीं लगता कि अब और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा.'

फिटनेस की मिसाल बने कोहली, 160 में से 100 रन दौड़कर लिए, गांगुली छूटे पीछे

उन्होंने कहा, ‘मैने श्रीलंका क्रिकेट से अभी बात नहीं की है, लेकिन यहां से लौटने के बाद घरेलू क्रिकेट खेलूंगा और देखता हूं कि शरीर कितनी इजाजत देता है. अब मेरा आईपीएल कैरियर खत्म हो चुका है और मुंबई इंडियंस के साथ नई पारी की शुरूआत करना है.'

Advertisement

मलिंगा को पता है कि खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में नीली जर्सी पहनकर मुंबई के लिए मैदान पर नहीं उतरना उनके लिए मुश्किल होगा. लेकिन, कहीं ना कहीं उन्हें अहसास था कि उनका वक्त खत्म हो चुका है.

वर्ल्ड कप 2019 में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं कुलदीप-चहल: कोहली

उन्होंने कहा, ‘हर किसी को संकेत मिलता है. वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाज को भी पता चला गया था कि उनका समय कब पूरा हुआ.'

मलिंगा ने कहा ,‘मुझे रिटेन नहीं करने के फैसले पर मैं हैरान नहीं था. मुंबई के साथ दस साल बहुत अच्छे गुजरे लेकिन इस साल टीम मालिकों ने मुझसे बात की और आगे की रणनीति बताई. वे अगले तीन साल के लिए अच्छी टीम बनाना चाहते हैं. मैं भी समझता हूं कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में मेरा दौर गुजर चुका है.'

Advertisement
Advertisement