सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंदर सहवाग तक के हमशक्ल फैंस को देखने को मिले हैं. शनिवार को भी ऐसा ही नजारा सामने आया. इस बार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बारी थी. गुजरात लायंस के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे मुकाबले में लसिथ मलिंगा का एक हमशक्ल नजर आया.
गुजरात की पारी के 15वें ओवर में मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर एक फैन दिखाई दिया जिसकी शक्ल मलिंगा से काफी मिलती थी. उस फैन की कद -खाठी, हेयर स्टाइल, व फेसकट बिलकुल मलिंगा से मेल खाता था. जैसे ही उसकी शक्ल स्क्रीन पर दिखाई दी दर्शक भी रोमांचित हो गए.
मलिंगा और उस दर्शक की फोटो देखकर मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने ने ट्विटर पर एक ट्विट किया और लिखा मलिंगा को उनका वर्षो पुराना खोया हुआ भाई मिल ही गया है.
Lasith found his long lost brother in Rajkot..😳☺#IPL #MI pic.twitter.com/qc9b5mvm8Y
— Mahela Jayawardena (@MahelaJay) April 29, 2017
कई लोग तो उस दर्शक को देखकर हैरान थे. मलिंगा भी उस फैन को स्क्रीन पर देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. साथ ही कॉमेंटेटर भी इस लम्हे का पूरा लुत्फ उठा रहे थे. मलिंगा ने तो मैच जीतने के बाद उस दर्शक के साथ फोटो भी खिचाई.