इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे.
पिछला सीजन कोलकाता ने शानदार अंदाज में जीता था. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 2024 सीजन के फाइनल मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया था. कोलकाता की टीम 10 साल बाद आईपीएल चैम्पियन बनी थी. इससे पहले उसने 2014 और 2012 के सीजन में खिताब जीते थे.
मुंबई-चेन्नई के नाम सबसे ज्यादा खिताब
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीते हैं. दोनों ने 5-5 बार खिताबी जीत हासिल की. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 (2012, 2014 और 2022) खिताब हासिल किए हैं. राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और गुजरात टाइटन्स (2022) का भी नाम चैम्पियन बनने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल है.
📽️ 𝗥𝗔𝗪 𝗥𝗘𝗔𝗖𝗧𝗜𝗢𝗡𝗦
— IndianPremierLeague (@IPL)
Moments of pure joy, happiness, jubilation, and happy tears 🥹
What it feels to win the Final 💜
Scorecard ▶️ | | |
यानी 17 सीजन में कुल मिलाकर सात टीमें ही IPL खिताब जीत सकी हैं. उसमें भी 5 शहरों चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता ने मिलकर 15 टाइटल जीते हैं. जबकि राजस्थान और गुजरात की फेंचाइजी को 1-1 खिताबी जीत नसीब हुई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात लॉयन्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, पुणे वॉरियर्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोच्चि टस्कर्स केरला खिताबी जीत हासिल नहीं कर पाई.
आईपीएल में अब तक की विजेता टीमें:
| सीजन | विजेता | उपविजेता |
| 2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया |
| 2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया |
| 2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया |
| 2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया |
| 2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया |
| 2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया |
| 2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया |
| 2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया |
| 2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया |
| 2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 1 रन से हराया |
| 2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया |
| 2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया |
| 2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया |
| 2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया |
| 2022 | गुजरात टाइटन्स | राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया |
| 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया |
| 2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से धोया |