scorecardresearch
 

9 सीजन में 500 प्लस रन... विराट कोहली की तूफानी फॉर्म जारी, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. मौजूदा आईपीएल सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 58 रन बनाए.

Advertisement
X
विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: Reuters)
विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: Reuters)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ धर्मशाला में हुए मुकाबले में किंग कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. कोहली ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 37 बॉल पर 58 रन बनाए.

विराट कोहली के आईपीएल करियर की ये 67वीं हाफ सेंचुरी रही. कोहली आईपीएल में 9 शतक भी जड़ चुके हैं. कोहली को लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने डीप मिडविकेट पर प्रियांश आर्य के हाथों कैच आउट कराया.

विराट कोहली ने इस इनिंग्स के दौरान आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए. ऐसा नौवीं बार हुआ है जब कोहली ने आईपीएल के एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है. डेविड वॉर्नर और केएल राहुल पांच-पांच बार ऐसा कर चुके हैं.

सर्वाधिक बार सीजन में 500 प्लस रन (IPL)
9- विराट कोहली
7- डेविड वॉर्नर
7- केएल राहुल
5- शिखर धवन

विराट कोहली आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया है. कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक 1215 रन बनाए हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उन्होंने 1174 रन स्कोर किए हैं.

Advertisement

IPL में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक रन
1215*- विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स
1174- विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
1172- विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स
1161- रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
1134- डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स
1126- विराट कोहली बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

विराट कोहली ने इस दौरान देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी. मौजूदा सीजन में ऐसा सातवीं बार हुआ है, जब दोनों ने 50 या उससे ज्यादा रन जोड़े. यह किसी आईपीएल सीजन में गैर-ओपनिंग पेयर के लिए एक रिकॉर्ड है.

IPL सीजन में सर्वाधिक बार 50 प्लस साझेदारी (गैर-ओपनिंग पेयर)
7- विराट कोहली & एबी डिविलियर्स, 2016 (13 पारियां)
6- माइकल हसी & सुरेश रैना, 2013 (12 पारियां)
6- सूर्यकुमार यादव & तिलक वर्मा, 2025 (10 पारियां)
6- विराट कोहली & देवदत्त पडिक्कल, 2026 (9 पारियां)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement