scorecardresearch
 

'KKR के लिए बड़ा झटका...', ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने पर इस दिग्गज का कमेंट VIRAL

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में माइकल क्लार्क की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. ऋतुराज गायकवाड़ के जल्दी आउट होने पर क्लार्क ने इसे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा सेटबैक बताया.

Advertisement
X
ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. (Photo: Reuters)
ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. (Photo: Reuters)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत दर्ज की. सीएसके ये लगातार दूसरी जीत रही. सीएसके की जीत के साथ-साथ इस मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स से आई एक टिप्पणी ने भी फैन्स का खूब ध्यान खींचा.

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में जल्दी आउट हो गए. वह सिर्फ 7 रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे. गायकवाड़ के आउट होते ही कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने इसे 'कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका' बताया.

माइकल क्लार्क की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गई. फैन्स को यह बात इसलिए मजेदार लगी क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन में अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं. उनकी बल्लेबाजी में वह धार नहीं दिखी है जिसके लिए वह जाने जाते हैं. ऐसे में कई लोगों का मानना था कि गायकवाड़ का विकेट गिरना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नुकसान नहीं, बल्कि राहत की बात थी.

Advertisement

अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए.. टीम ने पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती छह ओवर में 72 रन जोड़ दिए. हालांकि इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनरों ने मैच में वापसी की और बीच के ओवरों में रन गति पर कुछ हद तक लगाम लगाई. इसके बावजूद सीएसके के मध्यक्रम ने जिम्मेदारी दिखाई और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

नूर की फिरकी में फंसी KKR
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम कभी भी मैच पर पकड़ मजबूत नहीं कर सकी. एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 79 रन पर 2 विकेट था, लेकिन इसके बाद पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट लि, उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबला 32 रनों से अपने नाम कर लिया, हालांकि मैच खत्म होने के बाद भी सबसे ज्यादा चर्चा माइकल क्लार्क की उसी टिप्पणी की होती रही, जिसने इस एकतरफा मुकाबले में भी फैन्स को हंसी का एक अलग मौका दे दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement