scorecardresearch
 

14 मैच में 10 हार… फिर भी निराश नहीं हैं हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस के कप्तान का रिएक्शन कर गया हैरान

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल सीजन बेहद खराब तरीके से खत्म हुआ. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 रनों की हार के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक पंड्या का अंदाज फैन्स को हैरान कर गया.

Advertisement
X
 हार्दिक पंड्या की IPL कप्तानी सवालों के घेरे में... (Photo: ITG)
हार्दिक पंड्या की IPL कप्तानी सवालों के घेरे में... (Photo: ITG)

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में बेहद खराब रहा. रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (MI) ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली.

वहीं मुंबई इंडियंस की मौजूदा आईपीएल सीजन में ये 10वीं हार रही. मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ नौवें स्थान पर रही. सीजन की इतनी खराब समाप्ति के बावजूद हार्दिक पंड्या पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बिल्कुल भी निराश नजर नहीं आए. उनके चेहरे पर मायूसी की जगह हल्की मुस्कान थी और वह काफी रिलैक्स अंदाज में बात करते दिखे. टीम के आखिरी मैच के बाद हार्दिक का अंदाज फैन्स को चौंका गया.

हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हमने 10-15 रन ज्यादा दे दिए. विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. लेकिन पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाने के बाद हम पूरे मैच में पीछे रह गए.' दिलचस्प बात यह रही कि हार्दिक ने इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की, जबकि वह मैच के दौरान स्ट्रेचिंग करते भी नजर आए थे. इससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे.

Advertisement

क्या हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं?
हालांकि, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने साफ कर दिया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है. हार्दिक पंड्या ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'सब ठीक है. मैं बल्लेबाजी करता हूं, गेंदबाजी करता हूं, फील्डिंग करता हूं और कप्तानी भी करता हूं. इसलिए एक मैच ऐसा भी हो सकता है, जिसमें मैं सिर्फ बल्लेबाजी करूं और उसे एंजॉय करूं.'
यह भी पढ़ें: IPL में प्लेऑफ की पिक्चर साफ... राजस्थान रॉयल्स ने कटाया टिकट, पंजाब किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स बाहर

दरअसल, हार्दिक पंड्या इस मैच में बल्ले से अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली और राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की. शायद यही वजह रही कि हार के बाद भी वह ज्यादा परेशान नहीं दिखे. हालांकि फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हार्दिक का यह रवैया ज्यादा पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि इतनी खराब सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान को ज्यादा गंभीर और निराश दिखना चाहिए था.
यह भी पढ़ें: सचिन की विदाई से अर्जुन तेंदुलकर के LSG डेब्यू तक… मोहम्मद शमी का खास कनेक्शन सामने आया

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अब सवालों के घेरे में है. उनकी कप्तानी में टीम 2024 में आखिरी स्थान पर रही, 2025 में प्लेऑफ तक पहुंची और अब 2026 में नौवें नंबर पर खत्म हुई. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अगले सीजन में भी मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए रखेगी या फ्रेंचाइजी कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement