scorecardresearch
 

पाक से खेलने से नहीं डरता भारत : मिसबाह-अफरीदी

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक और सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बुधवार सीमित ओवरों के कप्तान सरफराज अहमद के इस दावे को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलने से डरती है और इसलिए भारत-पाक द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हो रही है.

Advertisement
X
मिसबाह-अफरीदी
मिसबाह-अफरीदी

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक और सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने गुरुवार को सीमित ओवरों के कप्तान सरफराज अहमद के इस दावे को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलने से डरती है और इसलिए भारत-पाक द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हो रही है. इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारतीय टीम तैयार नहीं है या वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से डरती है.

मिसबाह ने चैंपियन्स ट्राफी के अनावरण के अवसर पत्रकारों से कहा, सरफराज के अपने विचार हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसने सीधे तौर पर कहा होगा कि वह डरता है. मेरे हिसाब से हर कोई जानता है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहा है. यह राजनीतिक है और इसका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है.

मिसबाह ने कहा, मेरा मानना है कि भी हमारे खिलाफ खेलना चाहेंगे लेकिन यह राजनीति है जिसके कारण द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हो पा रही है. भारत सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है.

Advertisement

अफरीदी ने भी कहा कि भारत सरकार को अपना रवैया बदलकर के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला बहाल करने की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हो पा रही है तो इसकी वजह भारत सरकार है. मुझे नहीं लगता कि भारतीय खिलाड़ी हमारे खिलाफ नहीं खेलना चाहते." अफरीदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों को दोनों के बीच श्रृंखला से वंचित किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement