पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान से अलग हो गए हैं. इन दोनों का निकाह केवल 10 महीने पहले ही हुआ था. पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान इससे पहले भी अपनी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ नौ साल (1995-2004) साथ रहने के बाद तलाक लिया था.
63 साल के ने बीबीसी में बतौर एंकर रह चुकीं रेहम से इसी साल जनवरी में निकाह किया था. इमरान से पहले रेहम विवाहित थीं और उस शादी से उनके तीन बच्चे भी हैं. इजाज रहमान से हुई रेहम की पहली शादी करीब 15 सालों तक चली और 2005 में उनके बीच तलाक हो गया.
रेहम से तलाक की खबर की खुद इमरान खान ने ट्विटर के जरिए पुष्टि कर दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह मेरे, रेहम और परिवार के लिए कष्ट की घड़ी है. मैं सभी से निजता बनाए रखने का निवेदन करता हूं.’
This is a painful time for me & Reham & our families. I would request everyone to respect our privacy.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI)
इसके बाद उन्होंने फिर लिखा, ‘मैं रेहम के नैतिक चरित्र और वंचितों की मदद करने और उनके लिए काम करने के जुनून का सम्मान करता हूं.’
I have the greatest respect for Reham's moral character & her passion to work for & help the underprivileged.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI)
रेहम ने भी ट्वीट किया, ‘हमने अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक की अर्जी डाल दी है.’
We have decided to part ways and file for divorce.
— Reham Khan (@RehamKhan1)
इन दोनों के अलग होने के कारणों का पता नहीं लग सका है. हालांकि कि अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी. इमरान खान रेहम के राजनीतिक दखलअंजादी से भी नाखुश बताए जा रहे हैं.