होली का मौसम लौट आया है और एक ऐसा थ्रोबैक मोमेंट सामने है जो क्रिकेट फैन्स के दिलों को हिला देगा. साल 1987 का भारत दौरा... जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम बेंगलुरु में खेल रही थी, केवल मैचों की नहीं, बल्कि- रंग, मस्ती की भी कहानी लेकर आया. इसी दौरे की एक यादगार तस्वीर में नजर आते हैं 21 साल के वसीम अकरम.
तस्वीर में अकरम होली के रंगों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर रंग की झलक और हल्की मुस्कान उस पुराने समय की मासूमियत और खुशी की याद दिलाती है. इसे सबसे पहले स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौतम भिमानी ने शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, 'मेरी पसंदीदा क्रिकेटिंग होली की याद - भारतीय और पाकिस्तानी टीमों ने @TajWestEnd (बेंगलुरु) के पूल में होली खेली.'
My favourite cricketing #Holi memory! The Indian and Pakistani teams playing Holi in the pool of @TajWestEnd Also the first time I met @wasimakramlive #INDvsENG #indvpak #HappyHoli pic.twitter.com/waXU7DjrIO
— Gautam Bhimani (@gbhimani) March 28, 2021
लोगों ने इस तस्वीर को प्यार से देखा, लेकिन मजेदार मोड़ तब आया जब अकरम की पत्नी शनायरा अकरम ने फोटो पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा था, 'आज जब मैंने ट्विटर खोला तो मैंने अपने पति की अंडरवियर में एक फोटो देखी. क्या यह नॉर्मल है?
वास्तव में तस्वीर में अकरम शॉर्ट्स में थे, लेकिन उनके चेहरे पर झलकती खुशी और क्रिकेट की सच्ची दोस्ती की कहानी साफ दिखती है. वसीम अकरम ने खुद इस फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी होली! क्या दिन था वो – भारत का 87 दौरा.'
Opened Twitter today and the first thing I saw was a pic of my husband in his underwear!? Is that Normal? 😳🤷🏻♀️
— Shaniera Akram (@iamShaniera) March 30, 2021
इस पर वसीम अकरम ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था, 'यह न्यू नॉर्मल है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं यह शॉर्ट्स थे, अंडरवियर नहीं.'
1987 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी इमरान खान कर रहे थे. इस दौरे में टीम ने 5 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले थे. टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि पहले चार मैच ड्रॉ रहे थे.
बेंगलुरू में खेले गए अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान ने भारत को 16 रनों से हराया.अकरम ने इस पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल 13 विकेट झटके... लेकिन यह तस्वीर सिर्फ क्रिकेट के रिकॉर्ड की नहीं है, यह उस समय की दोस्ती, मस्ती और खेल के जज्बे की याद है.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कप्तान वसीम अकरम ने 'सलाम क्रिकेट 2018' के मंच पर भी 1987 के भारत दौरे के दौरान देश में होली खेलने की बात साझा की थी. पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर की मौजूदगी में अकरम ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ मजबूत बॉन्ड होने की बात कही. उन्होंने कहा था कि दिनभर मैच के दौरान लड़ाई-झगड़े के बाद मैदान के इतर दोनों देशों के खिलाड़ियों में अच्छी दोस्ती थी.
अकरम ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के रोमांच और उसकी खूबसूरती को भी बयां किया. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के उस हाइलाइट को शेयर किया, जब 1987 के भारत दौरे पर पाकिस्तान की टीम ने बेंगलुरु में होली सेलीब्रेट की थी. सबसे मजेदार बात यह थी कि तीन महीने तक रंग ही नहीं गया बाल से और जब नहाते थे तो काला-काला गिरता था.