scorecardresearch
 

भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले...

36 साल की उम्र में भी भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से स्विंग कराने, पावरप्ले में विकेट लेने और डेथ ओवरों में रन रोकने की क्षमता रखते हैं. उनकी लाइन-लेंथ और अनुभव आज भी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

Advertisement
X
भुूवनेश्व कुमार ने आईपीएल में खास रिकॉर्ड बनाया है. (Photo: PTI)
भुूवनेश्व कुमार ने आईपीएल में खास रिकॉर्ड बनाया है. (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे हासिल करना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए आसान नहीं माना जाता. भुवनेश्वर 7 मई (गुरुवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मैदान पर उतरे. ये भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर का 200वां मैच रहा. भुवनेश्वर आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले पहले स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं.

आईपीएल में अब तक कई दिग्गज बल्लेबाज और स्पिनर 200 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन किसी भी स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज ने यह मुकाम नहीं छुआ था. भुवनेश्वर कुमार ने यह इतिहास रचते हुए अपना नाम आईपीएल के सबसे महान गेंदबाजों की सूची में और मजबूत कर लिया. वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले कुल 12वें खिलाड़ी भी बने.

भुवनेश्वर कुमार सिर्फ लंबे करियर की वजह से खास नहीं हैं, बल्कि प्रदर्शन के मामले में भी उन्होंने खुद को साबित किया है. उन्होंने आईपीएल में अब तक 200 मैच खेले और 215 विकेट लिए. वो इस लीग के सबसे सफल तेज गेंदबाज है. आईपीएल में सिर्फ युजवेंद्र चहल (229 विकेट) ही उनसे ज्यादा विकेट ले सके हैं.

बुमराह भी भुवी से काफी पीछे
आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार बाकी पेसर्स से काफी आगे नजर आते हैं. जसप्रीत बुमराह (186 विकेट) और ड्वेन ब्रावो (183 विकेट) इस मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल में भुवनेश्वर कितने बड़े मैच विनर रहे हैं.

Advertisement

36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के लिए किया था. इसके बाद उन्होंने 2014 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए खुद को लीग के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल कर लिया. 2025 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े और टीम की खिताबी जीत का हिस्सा भी बने.

भुवनेश्वर कुमार ने अपने आईपीएल करियर में दो बार ट्रॉफी उठाई है. 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वो अहम मैच विनर साबित हुए. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 278 मुकाबले खेले हैं. इसके बाद विराट कोहली (277 मैच) और रोहित शर्मा (277 मैच) का नंबर आता है.

भुवनेश्वर कुमार ने 200 मैच पूरे कर यह साबित कर दिया कि निरंतरता, अनुशासन और कौशल के दम पर लंबे समय तक दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में राज किया जा सकता है. वह सिर्फ एक तेज गेंदबाज नहीं, बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे भरोसेमंद और सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement