scorecardresearch
 

Vastu Tips: कंगाली से बचा लेंगे झाड़ू और डस्टबिन रखने के ये नियम! कभी ना करें 1 गलती

Vastu Tips: क्या आप भी घर में झाड़ू और डस्टबिन कहीं भी रख देते हैं? सावधान! वास्तु शास्त्र के अनुसार इनकी गलत दिशा घर में कंगाली और नकारात्मकता ला सकती है. जानें सही नियम.

Advertisement
X
झाड़ू रखने के वास्तु नियम
झाड़ू रखने के वास्तु नियम

Vastu Upay: आजकल हम अपने घरों को सजाने और खूबसूरत दिखाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन अक्सर जाने-अनजाने में हम घर की सफाई करने वाली दो सबसे जरूरी चीजों झाड़ू और डस्टबिन की दिशा को लेकर गंभीर गलती कर बैठते हैं.  वास्तु शास्त्र में इन दोनों वस्तुओं को घर की शांति, बरकत और आर्थिक स्थिति का निर्णायक माना गया है.  यदि इनकी दिशा गलत हो, तो ये न केवल नकारात्मक ऊर्जा को खींचती करती हैं, बल्कि घर में दरिद्रता और तनाव की वजह भी बन सकती हैं. आइए  जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक इन्हें रखने का सही तरीका क्या है.

झाड़ू रखने के वास्तु नियम: आर्थिक तंगी से बचने के उपाय

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसका उचित सम्मान करना बहुत जरूरी है. 

डस्टबिन का वास्तु: कैसे बढ़ाएं घर की बरकत?

जिस तरह गंदगी नकारात्मकता का स्रोत है, उसी तरह गलत जगह पर रखा डस्टबिन वास्तु दोष की वजह बनता है. 

  • ईशान कोण (North-East) है वर्जित: घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी डस्टबिन न रखें. यह स्थान देवी-देवताओं का माना जाता है, और यहां गंदगी रखने से घर में सबसे बड़ा वास्तु दोष पैदा होता है. 

  • डस्टबिन के लिए सर्वश्रेष्ठ दिशा: वास्तु विशेषज्ञ डस्टबिन को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) या उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में रखने की सलाह देते हैं.

  • खुला न छोड़ें: डस्टबिन को हमेशा ढक्कन से ढककर रखना चाहिए. खुले डस्टबिन से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य और आपसी रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है.

  • सफाई की अनिवार्यता: डस्टबिन के आस-पास कचरा जमा न होने दें. कूडेदान को समय-समय पर धोकर साफ रखना घर की बरकत के लिए जरूरी है, वरना यह घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां पैदा होती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement