मेष (Aries Horoscope) चंद्रमा आपकी राशि से सातवें घर में गोचर कर रहा है, राशि का स्वामी मंगल तुला राशि में है. अपने बुद्धि बल से समस्या का समाधान करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी. जमीन संबंधी झगड़े का निपटारा होगा, निराशा आशा में बदलेगी. आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा. ससुराल वालों के साथ मिलकर कोई काम ना करें. शुभ रंग- हल्का लाल और उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें. मेष राशिफल चक्र की सबसे पहली राशि है. इस राशि के लोग जोशीले होते हैं. उनमें दूसरों को माफ करने की प्रवृत्ति भी होती है. मेष राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली संख्या 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63 और 72 माना जाता है. अन्य राशियों का हाल जानने के लिए नीचे क्लिक करें 'राशिफल'.