कन्या (Virgo):-
Cards:- Ten of swords
मित्रों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आर्थिक चपत लगा सकता है. किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें, खासकर अगर वह धन से जुड़ा हो. कानूनी पेचीदगियों में किसी अच्छे वकील की राय लें. कार्यक्षेत्र के बदलावों का असर घर की शांति पर पड़ सकता है.
कुछ लोगों का असली चेहरा सामने आने से दुख होगा, लेकिन खुद को मजबूत रखें. पिछली गलतियों से सीखें और उन्हें दोबारा न दोहराएं. पुराने अनुभवों ने आपको निडर बनाया है, इसलिए आगे बढ़ें. किसी पुराने रिश्ते की कड़वाहट दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है.
स्वास्थ्य: संभलकर चलें, गिरने से मुंह या चेहरे पर चोट आने की आशंका है.
आर्थिक स्थिति: उधार दिया पैसा वापस न मिलने से तनाव बढ़ सकता है.
रिश्ते: परिवार की खातिर किसी पुराने विरोधी से हाथ मिलाना पड़ सकता है.