कन्या राशि (Virgo)
Cards:- Two of Pentacles
कन्या राशि वालों के लिए यह समय संतुलन, धैर्य और परिस्थितियों को समझदारी से संभालने का संकेत दे रहा है. अचानक व्यापार या कामकाज में हुआ नुकसान आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है. आय और खर्च के बीच संतुलन बिगड़ने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी करीबी व्यक्ति के गलत निर्णय या लापरवाही के कारण समय पर कार्य पूरा न होने से यह स्थिति बनी हो सकती है. हालांकि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि धीरे-धीरे हालात फिर से सामान्य होने लगेंगे. आपको विश्वास बनाए रखना होगा कि जो बिगड़ा है, वह दोबारा सुधर सकता है.
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो प्रयास जारी रखें. नए अवसर सामने आ सकते हैं. भाई-बहनों या परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय या उद्योग की शुरुआत करने का विचार बन सकता है. ऐसा कार्य चुनने की संभावना है, जिसमें समाज सेवा या लोगों की सहायता का भाव भी जुड़ा हो. यह काम भविष्य में सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों दे सकता है.
स्वास्थ्य: किसी मित्र के विवाद या झगड़े में उलझने से चोट लगने की आशंका है. अनावश्यक बहस और तनावपूर्ण माहौल से दूर रहें.
आर्थिक स्थिति: साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के योग हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी.
रिश्ते: प्रेम संबंधों में दूरी या गलतफहमी बढ़ सकती है. लंबी दूरी के रिश्ते में तनाव संभव है. अतीत का कोई व्यक्ति दोनों के बीच भ्रम पैदा कर सकता है, इसलिए विश्वास और स्पष्ट बातचीत जरूरी है.