कन्या (Virgo):-
Cards:- The Lovers
किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में तनाव आ सकता है.इस समय जीवन की गाड़ी को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास कर सकते है.पति-पत्नी के बीच की गलतफहमियां दूर हो सकती है. किसी सहयोगी के नए व्यवसाय में साझेदारी कर सकते है.प्रिय के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर सकते है.सामने वाले के परिजन आपको आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते है. इस समय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास कर सकते है.कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी काफी सुलझा हुआ और समझदार है.इस कारण खुश और उत्साहित हो सकते हैं.परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.
परिवार में किसी का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल बन सकता हैं.इस समय जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं.कार्य क्षेत्र में आया नया बदलाव विचलित कर सकता हैं.जिससे कार्यों में विघ्न हो सकता है.अपने विचारों को लक्ष्य पर केंद्रित करें.जो भी परेशानियां जीवन में आ रही है.उनका निवारण जल्द ही मिलने की उम्मीद बन रही है.कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कर अपनी योग्यता का परिचय दें.
स्वास्थ्य:मौसम में आया बदलाव बीमार कर सकता है.उच्च रक्तचाप के कारण तनाव अधिक हो सकता है.
आर्थिक स्थिति:पूर्व में किए किसी कार्य का प्रतिफल प्राप्त हो सकता है.किसी बड़े धन निवेश पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते: पिता के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर सकते हैं.किसी बड़े की तबियत खराब हो सकती हैं