scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 17 March 2026: किसी से विवाद न करें, शांत रहकर अपने कार्यों को पूरा करें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 17 March 2026: शांत रहकर अपने कार्यों को पूरा करने प्रयास करें. किसी भी तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने वाले की गलत मंशा को पूर्ण करने में सफल हो सकती है.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या(Virgo):-
Cards:- Queen of Pentacles 

किसी महिला मित्र की मदद कार्यों को पूरा करने में सहायक रह सकती है. सामने वाली व्यक्ति किसी नई नौकरी का प्रस्ताव लेकर आ सकती है. इस पर विचार करेंगे. कड़े परिश्रम से ना डरना और पूरी तरह से स्वयं को लक्ष्य के प्रति समर्पित कर देने की भावनाअच्छी सफलता की तरफ ले जा सकती है. इस समय किसी महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता उच्च अधिकारियों की सराहना दिला सकती हैं. इस बात से गर्वित होंगे. कार्य क्षेत्र में कुछ ईर्ष्यालु लोगों की ईर्ष्या के चलते परेशान हो सकते हैं.

उच्च अधिकारी की नजरों से गिरने के लिए कोई सहकर्मी बड़ी योजना बना सकता है. इस समय सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता हैं. घर में किसी स्वार्थी और झगड़ालू महिला की वजह से परिवार की सुख शांति भंग हो सकती है. किसी से विवाद न करें. सामने वाला यदि उकसाने का प्रयास कर रहा है. तो किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया न दें. शांत रहकर अपने कार्यों को पूरा करने प्रयास करें. किसी भी तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने वाले की गलत मंशा को पूर्ण करने में सफल हो सकती है. 

स्वास्थ्य: सिरदर्द की समस्या बढ़ती जा रही है. चिकित्सक आंखों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दे सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: माता से कुछ धनराशि व्यवसाय में सहयोग के लिए प्राप्त हो सकती है. इस धनराशि का सोच समझकर प्रयोग कीजिए. 

Advertisement

रिश्ते:जीवनसाथी की खराब तबियत में उसका ख्याल रखें. इस समय सामने वाले को खुश रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement