scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 17 April 2026: बन सकते हैं नए प्रेम संबंध, आर्थिक सलाहकार से बात कर सकते हैं

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 17 April 2026: कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए कार्य पद्धति में बदलाव कर सकते है. जीवनसाथी की किसी छोटी से बात को लेकर बोले गए झूठ से मन आहत हो सकता हैं.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Chariot 

जल्दबाजी या आवेश में आकर कोई निर्णय न लें. युवा वर्ग कार्यों को लेकर ज्यादा उत्साहित न हों. आत्मविश्वास और अतिआत्मविश्वास में संतुलन बनाएं. नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते है. साझेदारी में किए गए काम अच्छे फायदेमंद हो सकते हैं. कुछ यात्राएं कर सकते है. यात्राओं के दौरान कीमती चीजों को सहेजकर रखें. सामने वाले के साथ यात्राओं के दरमियान ज्यादा बातचीत न करें. कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए कार्य पद्धति में बदलाव कर सकते है. जीवनसाथी की किसी छोटी से बात को लेकर बोले गए झूठ से मन आहत हो सकता हैं. सामने वाले से सच जानने की कोशिश में विवाद हो सकता है. इस बात को लेकर सजग रहें.  कि किसी भी स्थिति में आपको नुकसान न हो. संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. बड़े संस्थान में दाखिले को लेकर कोशिश कर सकते है. बड़े बुजुर्ग की तबीयत को लेकर राहत महसूस हो सकती है. आस पास के वातावरण से थोड़ा सजग और सावधान रहें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: हाथ में हड्डी में चोट लग सकती हैं. चिकित्सक  शल्य चिकित्सा की बात कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. आर्थिक सलाहकार से बात कर सकते हैं. 

रिश्ते: जीवनसाथी के परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.  सावधानी रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement