कन्या
two of wands
आज का दिन आप के लिए कारोबारी कोशिशों को बनाए रखने और विस्तार योजनाओं पर जोर देने में सहयोगी है. अवसरों को पक्ष में बनाने की सोच बनाए रखेंगे. घर के लोग व करीबी मदद को तत्पर रहेंगे. कामकाजी संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा. जीवन खुशहाल रहेगा. सहयोगियों की मदद से आगे बढ़ेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी.
वातावरण की अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. उत्साह से कार्यों को पूरा करेंगे. घर परिवार में अनुकूलन बढ़त पर रहेगा. महत्वपूर्ण मामले साधने में सफल होंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. आसपास का माहौल सुधारने में सभी सहायक होंगे. समय सीमा का ख्याल रखें. अपनों की खूबियों को बढ़ावा देंगे. मेलजोल और सहकारिता बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य: मानसिक मजबूती दिखाएंगे. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. खानपान के प्रति सावधान रहेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सक्रियता रखेंगे. समझौतों को गति मिलेगी. पहल प्रभाव और नेतृत्व बनाए रखेंगे.
रिश्ते: घर के लोगों में उत्साह बना रहेगा. आपसी संपर्क को बल मिलेगा. करीबियों से भेंट होगी.