scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 11 March 2026: पुरानी यादों से बाहर निकलें, लोगों के दोहरे व्यक्तित्व को समझने की कोशिश करें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 11 March 2026: किसी भी बात के बहकावे में आने से बचे. काम करते समय नियम और नीति का ध्यान रखें. किसी छोटे की गलती पर डांटने की जगह प्यार से समझाना बेहतर रहेगा. पुरानी यादों से बाहर निकलें. लोगों के दोहरे व्यक्तित्व को समझने की कोशिश करें.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Fool

किसी परियोजना में सहयोगियों के साथ काफी परिश्रम करना पड़ सकता है. इस परियोजना की सफलता कुछ अच्छे अवसर लेकर आ सकती है. इस बात का विश्वास बनाए रखें. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए है. उनको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. अपने आसपास के वातावरण और लोगों को नजरंदाज न करें. स्वभाव में लापरवाही के चलते कई जरूरी कार्यों को टाल सकते है. इस आदत में बदलाव लाएं. वाणी की चंचलता और वाचलता पर नियंत्रण रखें. छोटी छोटी बातों पर क्रोध करना छवि को प्रभावित कर सकता है.

व्यवहार और वाणी में सौम्यता लाएं. बेवजह तर्क वितर्क से दूर रहें. किसी नए विषय पर ज्ञान प्राप्ति के लिए अच्छे संस्थान की तलाश कर सकते है. संतान की उच्च शिक्षा विदेश में करवाने के लिए धन की व्यवस्था कर सकते है. किसी भी बात के बहकावे में आने से बचे. काम करते समय नियम और नीति का ध्यान रखें. किसी छोटे की गलती पर डांटने की जगह प्यार से समझाना बेहतर रहेगा. पुरानी यादों से बाहर निकलें. लोगों के दोहरे व्यक्तित्व को समझने की कोशिश करें. 

स्वास्थ्य: गरिष्ठ और तीखे मसाले युक्त भोजन से अल्सर होने की संभावना बन सकती है. चिकित्सक सावधानी रखने की सलाह दे सकते है. 

आर्थिक स्थिति: मन में जल्दी पैसा कमाने की इच्छा उत्पन्न हो सकती है. इसके चलते अनैतिक कार्यों को कर सकते है. 

Advertisement

रिश्ते: जीवनसाथी का व्यवहार पहले से और अधिक खराब हो सकता है. जिसके चलते परिजन नाराज हो सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement