कन्या (Virgo):-
Cards:- The Tower
किसी कीमती वस्तु के चोरी होने या रखकर भूल जाने की स्थिति निर्मित हो सकती है.बेहतर होगा की अपनी सभी वस्तुओं की जिम्मेदारी स्वयं लें.जमीन जायदाद से जुड़े कार्यों में विलंब परेशान कर सकता है.धैर्य और संयम के साथ कार्य करना कार्य को सफल बनाने के लिए आवश्यक है.किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण अवसर की प्राप्ति हो सकती है.भविष्य की योजनाओं को लोगों के साथ साझा ना करें.संभव हैं, कि कोई इस बात का गलत फायदा उठा लें.अमर्यादित रिश्तो से दूरी बनाए रखें.यह मान सम्मान को खत्म कर सकते हैं.
किसी मित्र की बात मन को चुभ सकती है.इस बात को दिल पर लेने की जगह मुस्कुरा कर डाल देना बेहतर रहेगा.कार्य की सफलता से अहंकार हो सकता है.जिसके चलते सहयोगियों के साथ बुरा व्यवहार कर सकते हैं.गुस्से और अहंकार से दूर रहे.इस बात का ध्यान रखें,कि आपकी सफलता अन्य लोगों के सहयोग से जुड़ी हुई है.दिल दुखाने वाली बात किसी से ना कहें.किसी की कमियों का मजाक ना उड़ाएं.व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें.विनम्रता और हंसमुख स्वभाव लोगों को आकर्षित करता है.इस बात को समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: त्वचा या छाती से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना हो सकता है.इसका असर कार्य क्षमता पर पड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: समय प्रतिकूल है.पैसों का लेनदेन ना करें.
रिश्ते: परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.रिश्तो की मर्यादा बनाए रखें.