कन्या
नाइट आफ कप्स
जरूरी नहीं कि आज आपकी योजनाअनुसार ही कार्य व्यापार आगे बढ़े. महत्वपूर्ण मामलों में सभी वैकल्पिक संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें. आकस्मिक अड़चन से कामकाज में ठहराव अनुभव कर सकते हैं. सूझबूझ से स्थितियों का हल निकालने की कोशिश बनाए रखें. भावनात्मक मामलों में अहसज स्थिति बनी रह सकती है.
विविध अनुबंधों में स्पष्टता बढ़ाएं. व्यक्तिगत विषयों में आपसी सहयोग से आगे बढ़ें. परिवार का साथ बनाए रहे. अधिकारियों से सामंजस्य बिठाने पर जोर होगा. अनुशासन और निरंतरता रखें. कार्यक्षेत्र में समयसीमा पर ध्यान दें. जरूरी यात्रा की संभावना बनी रह सकती है. मित्र व कामकाजी समकक्ष सहयोग बनाए रखेंगे. जल्दबाजी में नहीं आएं.
स्वास्थ्य: रक्तचाप पर नियंत्रण बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति में उलझन अनुभव न करें. सेहत पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: वित्त व्यवस्था मिलीजुली रहेगी. सहजता से राह बनाएं. सीख सलाह पर ध्यान दें.
रिश्ते: परिजनों से चर्चा संवाद बढ़ाएं. संबंधों में संतुलन और सद्भाव बनाए रखें. परिवार में समय दें.