कन्या (Virgo):-
Cards:- Seven of Cups
कोई परिचित व्यक्ति आपको ऊंचे पद और भारी वेतन वाली नौकरी का लालच देकर पैसों की मांग कर सकता है. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और कार्यक्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही कोई निवेश करें. आपके पास कई लुभावने अवसर आएंगे, जिनमें से सही का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण होगा. यदि आप समझदारी से निर्णय लेंगे, तो आपको न केवल लाभ होगा बल्कि आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: सर्दी बढ़ने के कारण अस्थमा या सांस लेने की समस्या बढ़ सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिसका उपयोग आप वाहन खरीदने में कर सकते.
रिश्ते: किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में महिला मित्र के साथ दूसरे शहर की यात्रा के योग हैं.