scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 25 April 2026: गुस्से पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. यदि नई जगह जाने का अवसर मिले तो उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करें, क्योंकि आगे चलकर यह लाभकारी साबित हो सकता है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ राशि (Taurus)
Cards:- The Moon
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय धैर्य, संयम और सही निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. आपके आसपास कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जहां किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है. किसी की कठोर वाणी या गलत रवैये के कारण आपको बहुत कुछ सुनना और सहना पड़ सकता है. आप सामने वाले को प्रेम और शांति से समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन फिलहाल उस पर आपके शब्दों का अधिक असर होता नजर नहीं आएगा. ऐसे समय में प्रतिक्रिया देने के बजाय स्वयं को संतुलित रखना अधिक जरूरी होगा.

कार्यस्थल पर ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा का माहौल बन सकता है. किसी सहकर्मी की जलन के कारण आपके हाथ आया अच्छा अवसर किसी और को दिया जा सकता है. इससे मन में नाराजगी और क्रोध स्वाभाविक है, लेकिन जल्दबाजी में कोई कदम उठाना उचित नहीं रहेगा. समय आपके पक्ष में फिर से परिस्थितियां बदल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. यदि नई जगह जाने का अवसर मिले तो उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करें, क्योंकि आगे चलकर यह लाभकारी साबित हो सकता है.

स्वास्थ्य: लगातार सिरदर्द या तनाव की समस्या को हल्के में न लें. चिकित्सक की सलाह को गंभीरता से मानें और जांच कराएं.

आर्थिक स्थिति: पारिवारिक संपत्ति या पुराने विवादों के कारण अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाने से चिंता हो सकती है. धैर्य रखें, समय के साथ स्थिति सुधरेगी.

Advertisement

रिश्ते: आपका मधुर और विनम्र व्यवहार लोगों का सहयोग दिलाता रहेगा. परिवार और मित्रों के बीच सम्मान बना रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement