scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 13 April 2026: फिजूलखर्ची न करें, पैसे को सोच समझ कर खर्च करें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 13 April 2026: कार्य को पूरा करने को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें. स्वयं के लिए समय निकले. ऐसी आदतों को बदलने का प्रयास करें. जो व्यक्तित्व के लिए नकारात्मक साबित हो सकती है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of swords 

परिवार के लिए गए निर्णय पर पछतावा हो सकता है. बिना सोचे समझे वादा ना करें. किसी वादे को पूरा करने के लिए अनैतिक साधन का उपयोग करना बाद में मुसीबत का कारण बन सकता है. सामने वाले के खिलाफ अर्नगल बातें ना करें. किसी की कमियों का मजाक ना उड़ाए. परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है. कार्य क्षेत्र में चापलूस लोगों के प्रभाव में आने की जगह कार्य पर लक्ष्य केंद्रित रखें जरूरत से ज्यादा प्रशंसा अहंकारी बन सकती है. इस स्थिति से दूर रहें. यदि किसी कार्य को पूरा करना आसान नजर नहीं आ रहा आ रहा है. तो किसी अनुभव में व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

उस कार्य को पूरा करने के लिए गलत रास्ते का उपयोग न करें. इससे आगे चलकर मान सम्मान में कमी आ सकती है. ऐसे लोगों से दूर रहे जो गलत कार्य या गलत संगत में हो. कार्य को पूरा करने को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें. स्वयं के लिए समय निकले. ऐसी आदतों को बदलने का प्रयास करें. जो व्यक्तित्व के लिए नकारात्मक साबित हो सकती है. 

स्वास्थ्य: गले की खराश बढ़ने से बातचीत करने में तकलीफ अनुभव कर सकते हैं. घरेलू उपचार कर इस समस्या को कम किया जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति: दूसरों को दिखाने के लिए फिजूल खर्ची ना करें. पैसे को सोच समझ कर खर्च करें. 

रिश्ते: पुरानी बातों को लेकर जीवनसाथी से विवाद ना करें. पूर्व की गलतियों का दोहराव ना करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement