scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 7 May 2026: पलायन कर सकते हैं, आर्थिक स्थिति सामान्य है

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 7 May 2026: घर के किसी सदस्य की अनुपस्थिति के कारण घरेलू मोर्चे पर भी सारा दायित्व आप पर आ गया है, जिससे आप पलायन करने का विचार कर सकते हैं.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृष
फाइव ऑफ कप्स

सिक्के किस पहलू को आज आप देखने की कोशिश करते हैं इससे ही दिन की गतिविधियां तय होंगी. लोगों के व्यवहार को स्वयं पर हावी न होने दें. सकारात्मक सहयोगियों का साथ बनाए रखें. पूर्व उपलब्धियों पर फोकस बढ़ाएं. हानि लाभ के गणित में उलझने की अपेक्षा जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाते रहें. विभिन्न कार्ययोजनाओं को साधने का प्रयास रहेगा.

व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलन औसत रहेगा. कामकाज में स्पष्टता लाएं. अन्य के प्रति संवेदनशील रहेंगे. दबाव में निर्णय लेने से बचें. सभ्यता और संस्कार बनाए रखें. अर्थ व्यापार के मामलों में धैर्य से काम लें. परिवार के बड़ों की बातों और उचित प्रस्तावों पर गंभीर रहेंगे. व्यवस्था की अवहेलना से बचेंगे. व्यवहार में सहजता बनाए रखें.

स्वास्थ्य: शारीरिक चुनौतियों से अधिक मानसिक दबाव अधिक अनुभव हो सकता है. सीजनल सावधानी बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: कमर्शियल मामलों पर नियंत्रण सीमित रहेगा. औरों के प्रभाव में आकर फैसले लेने से बचें.
रिश्ते: परिवार वाले सहयोग बनाए रखेंगे. अपनों की सूझबूझ का आदर करें. जरूरी सलाह पर ध्यान दें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement