वृष
फाइव ऑफ कप्स
सिक्के किस पहलू को आज आप देखने की कोशिश करते हैं इससे ही दिन की गतिविधियां तय होंगी. लोगों के व्यवहार को स्वयं पर हावी न होने दें. सकारात्मक सहयोगियों का साथ बनाए रखें. पूर्व उपलब्धियों पर फोकस बढ़ाएं. हानि लाभ के गणित में उलझने की अपेक्षा जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाते रहें. विभिन्न कार्ययोजनाओं को साधने का प्रयास रहेगा.
व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलन औसत रहेगा. कामकाज में स्पष्टता लाएं. अन्य के प्रति संवेदनशील रहेंगे. दबाव में निर्णय लेने से बचें. सभ्यता और संस्कार बनाए रखें. अर्थ व्यापार के मामलों में धैर्य से काम लें. परिवार के बड़ों की बातों और उचित प्रस्तावों पर गंभीर रहेंगे. व्यवस्था की अवहेलना से बचेंगे. व्यवहार में सहजता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: शारीरिक चुनौतियों से अधिक मानसिक दबाव अधिक अनुभव हो सकता है. सीजनल सावधानी बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: कमर्शियल मामलों पर नियंत्रण सीमित रहेगा. औरों के प्रभाव में आकर फैसले लेने से बचें.
रिश्ते: परिवार वाले सहयोग बनाए रखेंगे. अपनों की सूझबूझ का आदर करें. जरूरी सलाह पर ध्यान दें.