वृष
The Moon
आज अपने लक्ष्य की स्पष्टता बनाए रखकर आगे बढ़ते रहें. अनिर्णय और असमंजस की स्थिति में मार्ग पर कदम बढ़ाना कठिन अनुभव होगा. आकस्मिक अवरोधों व भय की स्थिति से आगे देखें और निरंतर गति बनाए रखें. व्यर्थ जानकारियों और आशंकाओं मंे आने से बचें. आसपास के घटनाक्रम पर गहरी नजर बनाए रखें.
पद प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य से समझौता न करें. अन्य के दबाव में कोई कार्य न करें. जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें. भावनात्मक पक्ष संतुलित बनाए रखें. पेशेवरों का भरोसा जीतें. विभिन्न कार्यों को संवारने में आगे रहें. अनुभव और कौशल का लाभ उठाएं. सकारात्मक लोगों का साथ समर्थन लाभ बढ़ाएगा. सूक्ष्म संकेतों पर नजर बनाए रखें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या संतुलित बनाए रखें. शारीरिक असहजताएं बनीं रहेंगी. स्वास्थ्य जांच बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे. झूठे वादों व प्रलोभनों में न आएं. अत्यधिक भरोसे से बचें.
रिश्ते: नकारात्मक नजरिए के लोगों से दूरी रखें. परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ाएं. बड़ों की समझाइश बनाए रखें.