वृश्चिक ( Scorpio):-
Cards:- Ten of Swords
अचानक से आपके समक्ष काफी कठिन परिस्थिति निर्मित हो गई है.आपके लिए इस स्थिति से अभी निकल पाना मुश्किल हो रहा है.आपके किसी अपने ने आपको पीछे से धोखा दिया है.उसने आपके मन को काफी आहत कर दिया है.आपके विश्वास को चकनाचूर कर दिया है.आप खुद को मृतप्राय महसूस कर रहे है.आपकी संवेदनाएं जैसे शून्य हो गई है.हालाकि ये स्थिति काफी जटिल है,अभी आपके लिए पर आपको हिम्मत करके खुद को उठाने का प्रयास करना ही होगा.
आप सब खो चुके है, और अब कुछ खोने के लिए नहीं बचा है.तो अब बस खुद को मजबूत करके आगे बढ़ना ही होगा.उठिए और आगे बढ़िए. आगे ईश्वर आपको लिए बहुत कुछ देंगे.खुद पर और अपने ईश पर विश्वास रखिए.आगे जीवन में सफलता मिलेगी आपको.अपने विचारों को सकारात्मक बनाइए.कई बार परिस्थितियां हमसे उन लोगों और चीजों को दूर कर देती है,जो आगे भविष्य में हमारे लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते है.पर उन्हें दूर करने का तरीका आपकी भावनाओं को आहत कर देता है.