scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 27 April 2026: निवेश से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें, ऐसा बीतेगा दिन

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 27 April 2026: निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना न लें, शारीरिक कमजोरी का संकेत हो सकता है, डॉक्टर से मिलें,

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Five of wands
अतीत की कुछ कड़वी यादें मन को विचलित कर सकती हैं. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से तनाव रहेगा. अधिकारियों का सख्त रवैया परेशानी पैदा कर सकता है. कोई तीसरा व्यक्ति आपके काम में दखल देकर बिगाड़ सकता है, सतर्क रहें. पदोन्नति के योग हैं लेकिन इसके साथ स्थान परिवर्तन की भी संभावना है.

नई जगह पर तालमेल बिठाने में वक्त लगेगा. पार्टनर के साथ व्यवहार में शालीनता बरतें, कठोर शब्द रिश्तों में दरार डाल सकते हैं.

स्वास्थ्य: बालों का झड़ना शारीरिक कमजोरी का संकेत हो सकता है, डॉक्टर से मिलें.

आर्थिक स्थिति: निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना न लें.

रिश्ते: दोस्तों के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मानसिक ताजगी मिलेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement