scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 25 April 2026: जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, धैर्य से काम लें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा संयम जरूरी है. जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. शांत संवाद और समझदारी से स्थिति सुधर सकती है.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक राशि (Scorpio)
Cards:- Strength

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय धैर्य, आत्मबल, विश्वास और जीवन को नए सिरे से संभालने का संकेत दे रहा है. बीते समय में जो घटनाएं आपको मानसिक रूप से कमजोर कर गई थीं, उनसे बाहर निकलने की प्रक्रिया अब तेज होगी. यदि विवाह, प्रेम संबंध या किसी करीबी रिश्ते में दिक्कत आई थी, तो परिवार के लोग दोबारा जीवन को व्यवस्थित करने और नए संबंध की ओर बढ़ने के लिए दबाव बना सकते हैं. हालांकि मन अभी पूरी तरह तैयार न हो, फिर भी समय के साथ घाव भरने लगेंगे. खुद को मजबूर न करें, बल्कि अपनी गति से आगे बढ़ें.

अतीत की पीड़ा को छोड़कर नए अवसरों की ओर देखने का समय है. ईश्वर पर भरोसा और अपने भीतर की शक्ति पर विश्वास बनाए रखें. जो कुछ अब तक जीवन में छूटा है, भविष्य में उससे बेहतर मिलने के संकेत हैं. यह समय आपको सिखा रहा है कि हर समाप्ति के बाद नई शुरुआत संभव होती है.

व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा संयम जरूरी है. जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. शांत संवाद और समझदारी से स्थिति सुधर सकती है.

स्वास्थ्य: नदी, तालाब या गहरे पानी वाली जगहों पर सावधानी रखें. अनजान पेड़-पौधों की पत्तियां या चीजें बिना जानकारी के सेवन न करें.

आर्थिक स्थिति: जीवनसाथी की बचत करने की आदत घर के कार्यों को रुकने नहीं देगी. संतान की उच्च शिक्षा या भविष्य को लेकर खर्च और चिंता बढ़ सकती है.

Advertisement

रिश्ते: दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है. गुस्से की जगह धैर्य और बातचीत अपनाने से रिश्तों में सुधार संभव है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement