वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Hanged Man
किसी नए व्यवसाय से संबंधित जानकारियों के लिए छोटी यात्रा कर सकते हैं. किसी भी शारीरिक समस्या को अनदेखा न करें. कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. इस समय अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की सजगता दिखाएं. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. आसपास के वातावरण में आ रहे परिवर्तनों को लेकर सावधान रहें. कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस समय विश्राम आपके लिए आवश्यक है. कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें. प्रिय से दूरी दुःख दे सकती है. जल्द ही मुलाकात कर सकते है. समय सीमा की समाप्ति कार्य को जल्दबाजी में पूर्ण करने का दबाव डाल सकती है. पुराने और रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता दे. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें. कुछ परिवर्तन जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है. सामने आ रही स्थिति का डटकर सामना करें. कार्य को लेकर कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं. इन निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बनाने का प्रयास कर सकते हैं. विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता हैं. परिवार का कोई सदस्य विदेश नौकरी पर जा सकता है. इससे सभी लोग उत्साहित होंगे.
स्वास्थ्य: गरिष्ठ खानपान से परहेज रखें. यात्राओं के दौरान पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है.
आर्थिक स्थिति: नई संपत्ति को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की सोच बना सकते है.
रिश्ते: समय समय पर लोगों को परखते रहना चाहिए. किसका मन बदल जाए ये समझ पाना मुश्किल है.