वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Star
कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए उच्च अधिकारी से अच्छे सम्बन्ध बना सकते है.पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों से सावधान रहें.कुछ समय बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के साथ व्यतीत करें.इससे सामने वाले को खुशी प्राप्त होगी.कारोबार करने वाली महिलाओं को अच्छा प्रतिफल मिलने की संभावना बन सकती है.किसी विवाह प्रस्ताव को लेकर जल्दबाजी न करें.सामने वाले के बारे मै सभी जानकारियां जरूर प्राप्त करें.किसी कार्य में सामने वाला का उतावलापन किसी गलत मंशा की तरफ इशारा कर सकता है.किसी पुराने मित्र से काफी समय बाद मुलाकात अभिभूत कर सकती है.सामने वाले के व्यवसाय में साझेदार बनने की इच्छा रख सकते है.
इस समय कुछ विरोधी लोग मनोबल गिराने की कोशिश कर सकते है.कार्य से सम्बन्धित जरूरी कागजात और दस्तावेज को संभालकर रखें.विचारों को शुद्ध रखें.सपनों को पूरा करने का प्रयास में अभी अपेक्षाकृत सफलता प्राप्त न होने से मन में उदासीनता आ सकती है.थोड़ा धैर्य रखें.किए गए प्रयास जरूर सफल होंगे.इस बात का विश्वास करें.
स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है.तनाव को खुद पर हावी न होने दें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा असंतुष्ट हो सकते है.मन मुताबिक धन प्राप्ति न होने से चिंतित हो सकते है.
रिश्ते: पति पत्नी के बीच की अनबन खत्म हो सकती है.रिश्तों में विश्वास बनाए रखें.