scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 9 April 2026: दूसरों पर निर्भर न रहें, अपनी बातों को छुपाना सीखें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें.किसी नई जगह पर जाते समय सजग रहे. आसपास के वातावरण को अच्छे से समझने का प्रयास करें.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Tower

पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें.ऐसे लोगों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें.जो गलत सूचना दे सकते हैं.पहले उस बात की सत्यता जांचे.पारिवारिक मामले में  सामने वाले पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने से पहले अच्छे से सोच विचार करें. वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के कारण समस्या खड़ी हो सकती है.गलतफहमियां बढ़ाने की जगह जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा.अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें.किसी नई जगह पर जाते समय सजग रहे. आसपास के वातावरण को अच्छे से समझने का प्रयास करें.कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसके कारण परिवार के मान सम्मान को ठेस पहुंचे.

संभव हैं, कि कोई व्यक्ति ईर्ष्यावश किसी अनैतिक कार्य में फंसाने का प्रयास करें.ऐसी स्थिति में परिजनों के साथ परेशानी को साझा अवश्य करें.छोटी-बड़ी बातों को छुपाना आगे चलकर बड़ी परेशानी में फंसा सकता है. यदि कार्य क्षेत्र में कोई व्यक्ति बार-बार रुकावटें खड़ी कर रहा है.तो इस विषय से उच्च अधिकारियों को अवगत अवश्य कराएं. जिससे आगे चलकर स्थितियां प्रतिकूल न हो.दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भर न रहें.

स्वास्थ्य: गले में संक्रमण के कारण परेशानी अनुभव कर रहे हैं.इस समय खट्टे और ठंडे पदार्थों के सेवन से बचाव करें.

आर्थिक स्थिति: किसी योजना में किया धन निवेश डूबता नजर आ सकता है.इससे तनाव बढ़ सकता है.

रिश्ते: किसी करीबी की गलत बात का समर्थन न करें.सच का साथ दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement