धनु (Sagittarius):-
Cards:- Five of wands
ऑफिस में बॉस के साथ बहसबाजी से बचें, वरना तनाव बढ़ेगा. अपनी ईगो छोड़कर स्थिति को संभालने की कोशिश करें. परिवार के बढ़ते खर्चे बजट बिगाड़ सकते हैं, जिससे कुछ सदस्य नाराज हो सकते हैं. बच्चों पर बेवजह पाबंदियां न लगाएं. आज किसी भी यात्रा को टाल देना ही बेहतर है. पार्टनर के साथ ईमानदारी बरतें, झूठ रिश्तों में दरार ला सकता है. दूसरों पर निर्भर रहना बंद करें. रिस्क वाले कामों में हाथ न डालें. किसी का मजाक उड़ाना आपको भारी पड़ सकता है. किसी की बातों पर तुरंत रिएक्ट न करें.
स्वास्थ्य: काम का बोझ और मानसिक तनाव बढ़ेगा, योग और मेडिटेशन का सहारा लें.
आर्थिक स्थिति: परिवार में किसी की सेहत पर बड़ा खर्च हो सकता है, संतुलन बनाएं.
रिश्ते: पिता से करियर को लेकर चर्चा होगी, घर में नए सदस्य के आने की खुशी मिलेगी.