scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 22 April 2026: विवाद में ना पड़ें, झूठ ना बोलें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 22 April 2026: किसी के दवाब में आकर झूठ ना बोले. गलत लोगों की संगत में ना पड़े. ऐसे लोग जो स्वार्थवश किसी का बुरा कर सकते हैं. उनसे दूर रहें.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Three of swords

दूसरों के भरोसे कार्य पूरा होने की ज्यादा उम्मीदजन करें.साथी ही किसी के कार्यों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना मुसीबत का कारण बन सकता है.इस समय कुछ प्रतिद्वंदी सक्रिय हो सकते हैं. सावधान रहें. साझेदारी के कामों में उलझने रह सकती हैं. प्रिय के अतीत का कोई पहलू सामने आने से विवाद हो सकता है.किसी गलत कागजात पर हस्ताक्षर बड़ी परेशानी में फंसा सकता है. इसलिए बिना पढ़े किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करें.संभव हैं, कि आपको नीचा दिखाने के लिए कोई बेईमानी के आरोप फंसा सकता है.ऐसी स्थिति में अपनी सच्चाई दूसरे के सामने लाने की भरसक कोशिश करें.

किसी के दवाब में आकर झूठ ना बोले. गलत लोगों की संगत में ना पड़े. ऐसे लोग जो स्वार्थवश किसी का बुरा कर सकते हैं. उनसे दूर रहें.ऐसे लोग जो काफी करीबी होने का नाटक करते है.उन लोगों के दोहरे चरित्र को पहचानने की कोशिश करें. यदि कोई आपकी अच्छाई का फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है.तो उसके इस इरादे को पूरा न होने दें. जरूरत ना होने पर चुप रह कर सामने वाले को विवाद का कारण ना दें.

स्वास्थ्य: गले में खराश बढ़ती जा रही है.चिकित्सक किसी भी ठंडी या खट्टी चीजों का सेवन बंद करा सकते है.

आर्थिक स्थिति:कार्य को पूरा करने के एवज में किसी से कैसा भी उपहार न लें.इससे आगे कोई आरोप लगा सकता है.

रिश्ते: प्रिय के साथ रिश्ता खराब व्यवहार की वजह से बिगड़ रहा है.अपने व्यवहार का आकलन करें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement