scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 18 February 2026: आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आ रहा है, व्यर्थ के खर्चे न करें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 18 February 2026: जीवन साथी की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा कर उसके और करीब जा सकेंगे. अतीत की कोई छिपी हुई बात सामने आने से परिजन नाराज हो सकते हैं. इस समय शांति और धैर्य से काम लें.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):- 
Cards:- The Empress 

आस पास के वातावरण पर नजर बनाए रखें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. विवाह की खरीदारी में किसी महिला मित्र की मदद ले सकते है. किसी करीबी व्यक्ति की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है. किसी कार्य की असफलता को खुद पर हावी न होने दें. इससे आगे कार्य करने में दबाव बन सकता है. जो कार्य की सफलता के लिए अच्छा साबित नहीं होगा. जीवन में कुछ नए बदलाव ला सकते हैं.

कार्य शैली में परिवर्तन कर सभी कार्यों का पुनः अवलोकन करने की कोशिश कमियों तक ले जा सकती है. अपनी कमियों में सुधार कर कार्य को सफल बनाने के सकारात्मक प्रयास करें. कुछ पुराने रुके हुए कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है. जीवन साथी की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा कर उसके और करीब जा सकेंगे. अतीत की कोई छिपी हुई बात सामने आने से परिजन नाराज हो सकते हैं. इस समय शांति और धैर्य से काम लें. 

स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें. बाहर के खाने से थोड़ा परहेज बनाए रखें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आ रहा है. व्यर्थ के खर्चे न करे. 

रिश्ते: प्रिय के साथ बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. इस समय शांति से सब कुछ सुलझाने की कोशिश करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement