scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 13 April 2026: बेवजह किसी का मजाक न उड़ाएं, जोखिम लेने से बचें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 13 April 2026: प्रिय के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें. बातों को छुपाने से रिश्ते की मधुरता कम हो सकती है. दूसरों पर निर्भरता कम करें. किसी पर अतिविश्वास ना. करें ऐसे कार्यों का चयन कम से कम करें.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Five of wands

कार्य क्षेत्र में अधिकारी के साथ छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. सामने वाले की कमियां बताने की कोशिश ना करें. विवाद को खत्म करने का प्रयास करें. जरूरत पड़ने पर माफी मांग कर स्थिति को सामान्य बनाने बनाया जा सकता है. परिवार में खर्च बढ़ने से बजट में कटौती करनी पड़ सकती है. जिसके चलते कुछ परिजनों की नाराजगी सहन करना पड़ेगी. बच्चों से ज्यादा रोक-टोक ना करें. बिना वजह बहुत ज्यादा गुस्सा करना लोगों से दूर कर सकता है. इस समय किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम न बनाएं.

प्रिय के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें. बातों को छुपाने से रिश्ते की मधुरता कम हो सकती है. दूसरों पर निर्भरता कम करें. किसी पर अतिविश्वास ना. करें ऐसे कार्यों का चयन कम से कम करें . जिसमें जोखिम की संभावना अधिक हो. बिना वजह किसी का मजाक ना उड़ाए. सामने वाले की कमियों को बताना आपका कार्य नहीं है . इस बात को समझने का प्रयास करें. किसी की कहानी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दे. 

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव दिनचर्या को अनियमित कर सकता है. योग और ध्यान साधना से इस तनाव को दूर करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: परिवार में किसी की बिगड़ी तबीयत अच्छा खासा खर्च करा सकती है. आए और व्यय में संतुलन बनाए रखें. 

रिश्ते: पिताजी से कार्यों को लेकर बातचीत कर सकते हैं. परिवार में नए मेहमान का आगमन वातावरण में उत्साह वृद्धि करेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement