धनु (Sagittarius):-
Cards:- Page of pentacles
शेयर बाजार में अटकी हुई धनराशि को लेकर चिंतित हो सकते हैं.बिना किसी की सलाह के एक बड़ी धनराशि शेयर मार्केट में फंसा सकते हैं.इस समय मन में शांति अनुभव कर सकते हैं.जो लोग में कार्य क्षेत्र में किसी बड़े अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं.तो जल्द ही उनकी प्रतीक्षा खत्म हो सकती है . किसी की दखलंदाजी के चलते उच्च अधिकारी पदोन्नति को रोक सकता है.घर के रख रखाव और साज सज्जा में रुचि ले सकते है.इस समय व्यवसाय को व्यवस्थित कर नए बदलाव ला सकते है.
पति पत्नी के बीच तालमेल की कमी घर की व्यवस्था खराब कर सकती है.कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें.अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते है.किसी की तीखी बात रिश्ते में दरार डाल सकती है.इससे परिवार के अन्य सदस्यों से भी दूरी हो सकती है.इस समय कार्य से अवकाश लेकर आराम की इच्छा रख रहे है.इस दौरान कुछ पुराने कार्यों का अवलोकन कर सकते है.जिससे आगे की योजनाएं बनाने में सहयोग मिल सकता है.
स्वास्थ्य: जुकाम बिगड़कर नजले में परिवर्तित हो सकता है.लापरवाही न करें.महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रतिज्ञा सजग रहें.
आर्थिक स्थिति: घर के रख रखाव से जुड़े कार्यों में ऋण लेने की स्थिति बन सकती है.
रिश्ते: संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से घर का माहौल उत्साहित हो सकता है