धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Tower
आपके आसपास के वातावरण में बड़े बदलाव आ रहे हैं, जिन्हें सावधानी से समझने की जरूरत है. अपनी निजी बातों को किसी से साझा न करें, वरना वे सार्वजनिक होकर आपके अपमान का कारण बन सकती हैं. धन के लालच में आकर किसी अनैतिक या झूठ और फरेब वाले काम में शामिल न हों. गलत तरीके से मिली सफलता स्थायी नहीं होती और आगे चलकर बड़े संकट पैदा कर सकती है, इसलिए अपनी संगत सुधारें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित रखें; सही समय पर भोजन और नींद स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.
आर्थिक स्थिति: गलत कार्यों से अर्जित धन गलत रास्तों पर ही बर्बाद हो जाएगा, इसलिए ईमानदारी बरतें.
रिश्ते: ससुराल पक्ष के अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.